फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पिटाई से मौत: इंस्पेक्टर और चार पुलिसकर्मी सस्पेंड 

Thu, 25 May 2017 01:45 PM IST
Amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
Death in Custody (Demo Pic)
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की पिटाई से बाइक चोरी के आरोपी अनुज भटनागर की बुधवार को मौत हो जाने के बाद एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने देर रात सख्त कार्रवाई करते हुए कोतवाली इंस्पेक्टर कमल कांत वर्मा को सस्पेंड कर दिया। इस मामले में हालांकि मुकदमा अभी अज्ञात पुलिस वालों पर दर्ज किया गया है लेकिन एसएसपी की कार्रवाई से आरोपी भी लगभग चिह्नित हो गए हैं।
विज्ञापन


अनुज की पिटाई के आरोपों से घिरी क्राइम ब्रांच के एचसीपी जगवीर सिंह, कांस्टेबल राहुल, वरुण कुमार और प्रतीक कुमार को भी सस्पेंड कर दिया गया है। पूरे मामले में कोतवाली में अनुज भटनागर की मां सुनीता देवी की तरफ से पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। इधर डीएम ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच एडीएम वित्त को सौंप दी है।

पुलिस कस्टडी में बाइक चोरी के आरोपी अनुज भटनागर को थर्ड डिग्री देने के बाद करीब एक महीने तक बरेली और लखनऊ के अस्पतालों में इलाज चला। लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज होने के बाद बुधवार सुबह पांच बजे ही उसे बरेली लाया गया था जहां उसकी हालत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह सेप्टिक बताई गई है।
विज्ञापन


उसके शरीर पर पुलिस की थर्ड डिग्री के संकेत साफ नजर आ रहे हैं। शरीर पर चोटों के निशान मिलने के बाद एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। 
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने अनुज प्रकरण की जांच एसपी सिटी रोहित सिंह सजवाण को सौंपी है। उनकी जांच पूरी होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें