फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: बम बनाते समय हुए धमाका में एक व्यक्ति की मौत, चुनावी हिंसा पर राज्यपाल बोले- रक्त के साथ होली न खेलें

Tue, 04 Jul 2023 04:49 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग ने कलकत्ता हाईकोर्ट को जानकारी दी कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान केंद्रीय बलों की 822 कंपनियां तैनात की जाएंगी। 61 हजार 636 बूथों में से 4,834 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।

विज्ञापन
CV Anand Bose - फोटो : Twitter/@KeralaGovernor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हरोआ इलाके के शालिपुर गांव में रविवार देर रात देसी बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को कहा, मृतक की पहचान परितोष मंडल के रूप में हुई है। इसके साथ ही पुरुलिया जिले स्थित मानबाजार के केंदडी गांव के धान के खेत में भाजपा कार्यकर्ता बंकिम हांसदा का शव बरामद हुआ। वह रविवार शाम से लापता था।

4,834 बूथ संवेदनशील, केंद्रीय बलों की 822 कंपनियां होंगी तैनात 

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग ने कलकत्ता हाईकोर्ट को जानकारी दी कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान केंद्रीय बलों की 822 कंपनियां तैनात की जाएंगी। 61 हजार 636 बूथों में से 4,834 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।

मानव रक्त से साथ राजनीतिक होली न खेली जाए 
बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि राज्य में हिंसा समाप्त होनी चाहिए। बोस ने दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती गांव में गोली लगने से मारे गए टीएमसी कार्यकर्ता जियारुल मोल्ला के परिजनों से मिलने के बाद कहा, मानव रक्त के साथ राजनीतिक होली नहीं खेली जानी चाहिए।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें