फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM सोनोवाल के चुनाव क्षेत्र का मामला, भाई की लाश को साइकिल से ले गया युवक

Wed, 19 Apr 2017 03:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
भाई की लाश को साइकिल से ले जाता युवक - फोटो : Indian Express
विज्ञापन
ओडिशा के दाना मांझी के सरकारी अस्पताल से अपनी पत्नी के लाश को कंधे पर उठाकर ले जाने की घटना को अभी 8 महीने ही हुए हैं कि असम में भी ऐसी ही घटना देखने को मिली। ढंग की सड़क न होने की वजह से एक शख्स को अपने भाई की लाश साइकिल पर लादकर ले जानी पड़ी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दिल्ली : जब सभी दरवाजे हो गए बंद, तो पत्नी की लाश लेकर पांच घंटे भटकता रहा पति

द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक ये मामला असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के चुनाव-क्षेत्र मजुली का है। हालांकि मंगलवार को स्थानीय टीवी चैनलों द्वारा प्रसारित फुटेज के कुछ घंटों के अंदर ही सोनोवाल ने इस मामले में जांच का आदेश दिया और एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मृतक लखीमपुर के बालिजान गांव का है। उसका गांव अस्पताल से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर है। अस्पताल की वैन का इंतजार किए बिना मृतक के परिजन उसकी लाश को साइकिल पर लादकर चल पड़े। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एंबुलेंस नहीं मिली तो बाइक पर ही घर ले गया मां का शव

मजुली के डिप्टी कमिश्नर पी जी झा ने बताया कि मृतक लखीमपुर जिले का है। उसके परिजन उसे गारामुर सिविल अस्पताल ले गए जो उनके गांव के पास है। ऐसा लगता है कि उनके गांव में गाड़ी जाने लायक सड़क नहीं है। इसके अलावा गांव पहुंचने के लिए उन्हें बांस के पुल को पार करना पड़ता है। 

सिविल अस्पताल में अधीक्षक मानिक मिलि के अनुसार डिंपल दास को श्वास संबंधित दिक्कतों के बाद अस्पताल ले जाया गया। उसकी स्थिति काफी गंभीर थी। डॉक्टरों ने उसकी जांच की लेकिन ऑक्सीजन सप्लाई देने से पहले ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने उसकी बॉडी को ले जाने के लिए वैन बुलवाया, लेकिन वैन आने से पहले ही उसके परिजन उसकी लाश लेकर चले गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें