फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को डिनर पर बुलाया तो घर आ धमके पड़ोसी, युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Sat, 12 Jan 2019 07:18 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
युवक का यौन शोषन - फोटो : demo pics
विज्ञापन

गुजरात के अहमदाबाद जिला में एक युवक को अपनी गर्लफ्रेंड को डिनर पर बुलाना महंगा पड़ गया। बिना बात गुस्साए पड़ोसियों ने युवक पर हमला कर दिया। घटना अहमदाबाद के वस्त्रपुर पुलिस थाना क्षेत्र की है। युवक ने इस संबंध में पड़ोसियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, युवक मूलत: सुरेंद्रनगर जिला का रहनेवाला है और वस्त्रपुर इलाके में अपनी कपड़े की दुकान चलाता है।बोड़कदेव एरिया स्थित एक अपार्टमेंट में एक 30 वर्षीय युवक ने तीन दिसंबर की रात अपनी गर्लफ्रेंड को डिनर पर बुलाया था। 

उसी बिल्डिंग में रहनेवाले चार पड़ोसी उसके कमरे पर आ धमके और अपार्टमेंट में लड़की बुलाने को लेकर बहस करने लगे। युवक पड़ोसियों से कहता रहा कि लड़की उसकी क्लोज फ्रेंड है, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। युवक ने अपने पिता से पड़ोसियों की बात कराई। उसने लड़की की मां को भी कॉल कर के बुलाया, ताकि पड़ोसियों को विश्वास हो। 
विज्ञापन


बाद में जब वह अपनी गर्लफ्रेंड की मां को सी ऑफ करने गया, तो पार्किंग एरिया में चारों पड़ोसियों ने उसपर हमला बोल दिया। युवक ने अस्पताल में अपना इलाज कराने के बाद थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें