फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: प्रियांक खरगे को फोन पर धमकी देने के आरोप में शख्स गिरफ्तार, RSS के खिलाफ की गई टिप्पणी से था नाराज

Thu, 16 Oct 2025 04:05 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
प्रियांक खरगे, मंत्री, कर्नाटक - फोटो : X @PriyankKharge
विज्ञापन

 बंगलूरू पुलिस ने महाराष्ट्र के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने कथित तौर पर कर्नाटक के मंत्री प्रियंक खरगे को फोन किया था और सार्वजनिक स्थानों पर आरएसएस की गतिविधियों को रोकने के लिए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को पत्र लिखने को लेकर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कीं। इस आरोपी ने जब खरगे को फोन किया था तब मंत्री ने इस बातचीत का वीडियो बना लिया। उसके बाद सदाशिवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

 
विज्ञापन

प्रियांक खरगे की ओर से इस घटना के खिलाफ सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बंगलूरू सेंट्रल डिवीजन और कलबुर्गी पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि व्यक्ति की पहचान धनेश नरोने उर्फ दानप्पा नरोने के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के सोलापुर का रहने वाला है। यह कर्नाटक की सीमा से लगा एक जिला है।
विज्ञापन


खबर अपडेट की जा रही है............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें