ओडिशा विधानसभा के पास बहन के साथ धरने पर बैठी महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। घटना रविवार रात की है। कोरापुट जिले के लामतापुट निवासी दो महिलाएं ओडिशा विधानसभा के बाहर तंबू के भीतर बैठी थीं।
इसी बीच आरोपी तंबू के भीतर घुसा और उनमें से एक के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। दूसरी महिला तुरंत भाग कर पास ही बनी पुलिस चौकी पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस को घटना में एक अन्य व्यक्ति के भी शामिल होने का संदेह है।
पुलिस ने यह नहीं बताया कि महिलाएं किस बात को लेकर धरने पर बैठी थीं। फिलहाल दोनों बहनों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।