प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज भाजपा के आईटी सेल प्रभारी ने निचलौल के संतोष गुप्ता नामक युवक के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि प्रधानमंत्री के फोटो पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भाजपा आईटी सेल के जिला प्रभारी अवधकिशोर ने बताया कि फेस बुक या अन्य सोशल साइट पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अशोभनीय व अमर्यादित टिप्पणी या अशोभनीय चित्र पोस्ट करने पर भाजपा चुप नहीं बैठेगी।