फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: नासिक के एक परिवार में तीन की मौत से पसरा मातम, बांध में नहाने उतरे पिता और दो बेटियां डूबीं

Wed, 11 Nov 2026 02:58 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, नासिक, महाराष्ट्र

सार

महाराष्ट्र के नासिक जिले में बेजे बांध में नहाने गए एक व्यक्ति और उसकी दो नाबालिग बेटियों की डूबने से मौत हो गई। तीनों पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके। स्थानीय लोगों की सूचना पर बचाव दल ने शव बाहर निकाले।
विज्ञापन
drowning, डूबना (सांकेतिक) - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नासिक जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक बांध में नहाने के दौरान एक व्यक्ति और उसकी दो नाबालिग बेटियों की डूबने से मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि तीनों बांध की गहराई का सही अंदाजा नहीं लगा सके और पानी में डूब गए।
विज्ञापन


रिश्तेदार के घर आए थे तीनों
अधिकारियों के मुताबिक, तीनों त्र्यंबकेश्वर तालुका के अंजनेरी शिवर इलाके में बेजे बांध के पास रहने वाले एक रिश्तेदार के घर आए थे। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वे बांध में नहाने के लिए गए। इस दौरान उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं हुआ और तीनों डूब गए।

स्थानीय लोगों ने बचाव दल को दी सूचना
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने बचाव एजेंसियों को सूचित किया। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा। काफी प्रयास के बाद तीनों के शव पानी से बाहर निकाले गए। त्र्यंबकेश्वर प्रशासन के एक अधिकारी ने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


मृतकों की हुई पहचान
प्रशासनिक अधिकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान सुरेश नामदेव भोर (42) और उनकी दो बेटियों ज्योति सुरेश भोर (10) और हर्षदा सुरेश भोर (7) के रूप में हुई है। तीनों जिले के इगतपुरी तालुका स्थित वाघेरे गांव के निवासी थे। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें