फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय के पीछे चल रहा था 70 साल का बुजुर्ग, गौरक्षकों ने बेरहमी से पिटाई

Tue, 29 Aug 2017 09:17 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
- फोटो : Indian Express
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर के राजोरी जिले में एक 70 साल के बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई की गई है। बताया जा रहा है कि उसे गोरक्षकों ने अपना शिकार बनाया। उसका जुर्म सिर्फ इतना था कि वो गाय के पीछे चल रहे युवक के साथ-साथ चलने लग गया था। बुजुर्ग का नाम लाल हुसैन है, जो बैंक से घर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन


पढ़ें: बिहार: बीफ के शक में गौरक्षकों ने जिन्हें पीटा पुलिस ने उन्हीं को किया गिरफ्तार

उसका आरोप है कि जैसे ही वो युवक के साथ चलने लगा पीछे से कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हुसैन की पिटाई करने के बाद उसे एक ड्रेन में फेंक दिया, लेकिन करीब आधे घंटे बाद लोगों ने उसकी मदद की और बड़े अस्पताल जीएमसी में पहुंचाया। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक आरोपियों ने उसके पैसे और फोन भी छीन लिए। हुसैन के बेटे ने बताया कि उनके पास कुछ बकरी और भेड़ थी जिन्हें उसने पिछले हफ्ते ही बेच दिया था, लेकिन उसके पास कोई भैस और गाय नहीं है।

बकरी और भेड़ बेचने के हुसैन को करीब 1.5 लाख रुपये मिले थे और इसी सिलसिले में वो अपने घर से बैंक जाने के लिए निकला था। बैंक जाते वक्त उसने देखा की एक युवक गाय को लेकर जा रहा था और हुसैन तेजी से चलकर उसी के साथ चलने लगा। इसी बीच कुछ लोगों ने पीछे से हुसैन पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में भी नहीं मिली राहत

हुसैन की मुश्किलें यहां पहुंच कर और बढ़ गई थी, क्योंकि एक्स-रे करने के बाद वहां उसे किसी भी तरह का इलाज नहीं दिया जा रहा था। इतना ही नहीं उसे अस्पताल की हालत देखी, तो वो वहां से अपने घर के नजदीक अस्पताल में आ गए। छोटे अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि हुसैन का जीएमसी अस्पताल में दाखिल होना बेहद जरूरी है, पर वो नहीं माना।

जीएमसी अस्पताल प्रशासन हुसैन के प्रति बरती गई लापरवाही के बाद सवालों के घेरे में हैं, क्योंकि एमएलसी कट जाने के बाद पीड़ित अपनी मर्जी से कहीं नहीं जा सकता, लेकिन हुसैन वहां से चला गया।

पुलिस ने इस आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि बीफ के शक में हमलों की वारदातें बढ़ती जा रही है, अभी हाल ही में बिहार में ऐसे ही मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें