फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता कुलकर्णी बोलीं- मैंने न शादी की न सेक्स, 12 साल से तप कर रही हूं

Thu, 21 Jul 2016 06:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग्‍स रैकेट चलाने के आरोपों का सामना कर रहीं ममता कुलकर्णी सोलह साल बाद मीडिया के सामने आई हैं। ममता कुलकर्णी लंबे समय से अंडरवर्ल्ड से संबंधों के साथ-साथ
विज्ञापन

ड्रग्‍स रैकेट सरगना विक्की गोस्वामी के साथ संबंधों को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों केन्या में रह रहीं ममता कुलकर्णी ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा, 'जो भी मेरे बारे में अफवाहे हैं, ये अफवाहें हैं जो फैलाई जा रही हैं। ये जानबूझकर की जा रही हैं, किसी मतलब से फैलाई जा रही हैं।' ममता ने खुद पर लगे ड्रग्स रैकेट चलाने के आरोपों पर कहा कि ड्रग्स से मेरा या विक्की का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। 

ममता ने कहा, 'मैं नहीं, पूरी दुनिया है ड्रग डीलर। विक्की ड्रग्स का काम नहीं करता, अगर वो करेगा तो मैं उसे मार डालूंगी।' ममता कुलकर्णी ने मुंबई पुलिस को
विज्ञापन

धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर पुलिस मेरे ऊपर कोई कार्रवाई करेगी तो उसे अंजाम भुगतना पड़ेगा।
 

'मेरे सामने कोई कपड़े उतार दे तब भी फर्क नहीं पड़ता'

ममता कुलकर्णी
विक्की से संबंधों के बारे में पूछे जाने पर ममता ने कहा कि विक्की से मेरे किसी भी तरह के शारिरिक संबंध नहीं है, न ही वो मेरा बॉयफ्रेंड है। मैं पिछले 12 साल से तपस्या कर रही थी। इस दौरान मैंने ना शादी की, ना ही सेक्स।

कभी मैगजीन कवर के लिए बिंदास पोज में तस्वीर खिंचवा चुकी ममता से जब इस बारे में पूछा गया तो ममता ने कहा कि उन्हें इसका पछतावा है। ममता ने कहा, 'मैं एक चीज पर हमेशा विश्वास करती हूं कि गंदगी आपकी आंखों में है, अंदर है वरना ऐसे तो आप कुंभ मेले में जाते हैं.. साधु तो कुछ नहीं पहनते हैं, लेकिन उनको आप कभी उनको गलत दृष्टि से नहीं देखते है तो मैं ऐसा सोचती हूं कि गंदगी आपकी आंखों में है वरना आपको हर चीज नग्न लगेगी।' ममता ने कहा, आज मेरे सामने कोई कपड़े उतारकर खड़ा हो जाए तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता।
 
विज्ञापन

लोगों ने मेरे नाम के टैटू बनवाए

ममता से पूछा गया कि वो भारत कब आएंगी तो उन्होंने कहा कि मैं 2012 के कुंभ मेले में भारत आई थी। मैं देश से भागी नहीं हूं, मैं अपने देश वापस लौटूंगी। 

अपनी फिल्मों के याद करते हुए ममता ने कहा, 'मेरी पहली पिक्चर तमिल थी और वो भी सुपरहिट थी। ये उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी और लोगों ने तो मेरा नाम भी के टैटू भी बनवाए थे और मुझे करीब 60 फिल्मों का ऑफर मिला था। मद्रास में अक्सर हमारे बॉलीवुड़ एक्टर को कोई नही पूछता पर जब भी मैं जाती हूं तो उस हिट फिल्म की वहज से लोग मुझे काफी जानते हैं।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें