फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता जन्मजात विद्रोही हैं, नजरअंदाज करना असंभव : प्रणब

Wed, 18 Oct 2017 02:02 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
ममता बनर्जी और प्रणब मुखर्जी - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ममता बनर्जी को पैदाइशी विद्रोही बताया है। उन्होंने उस लमहे को याद किया जब ममता ने भरी सभा में तूफान खड़ा कर दिया था और सबके सामने ‘उनको अपमानित कर दिया था।’
विज्ञापन


प्रणब मुखर्जी ने अपनी पुस्तक ‘द कोएलिशन इयर्स में’ लिखा है कि ममता की विशेषता है, जिसका वर्णन करना मुश्किल है, लेकिन उनकी अनदेखी करना नामुमकिन है। प्रणब ने लिखा है कि ममता ने निर्भीकता और आक्रामकता के साथ अपना करियर बनाया और उनके खुद के संघर्ष का परिणाम है कि आज वह इस मुकाम पर हैं।

पूर्व राष्ट्रपति ने लिखा है कि ममता बनर्जी सहित पश्चिम बंगाल के कांग्रेस नेता संगठन में खुले चुनाव के मुकाबले सर्वसम्मत चुनाव चाहते थे, क्योंकि उससे पार्टी में गुटबंदी हो जाती, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री राव ने उन्हें मध्यस्थता करने और इसका कोई हल निकालने को कहा। 
विज्ञापन


प्रणब ने लिखा कि तब उन्होंने एक दिन ममता को बैठक के लिए बुलाया ताकि सांगठनिक चुनाव पर उनके विचारों पर चर्चा हो सके। उस बैठक में अचानक ममता भड़क गईं और प्रणब सहित अन्य नेताओं पर उनके खिलाफ साजिश का आरोप लगाते हुए चुनाव की मांग कर दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें