उत्तर प्रदेश और झारखंड में अवैध बूचड़खानों पर गाज गिर रही है, वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल सरकार नॉनवेज खाने को कोलकाता के हर दरवाजे पर पहुंचाने की तैयारी रही है। इसके लिए सरकार की ओर से 'मीट ऑन व्हील्ज' मुहिम शुरू की गई है।
पश्चिम बंगाल लाइवस्टॉक डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिडेट (डब्ल्यूबीएलडीसीएल) के पॉपुलर ब्रांड 'हरिनघटा मीट' की ओर से शुरू किया गया है। हरिनघटा वो ब्रांड है, जो मांसाहार जैसे, क्वेल, बत्तख, टरकी और ऐमु को भी सप्लाई करता है।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक 'मीट ऑन व्हील्ज' की मुहिम तेजी से बढ़ रही है। हरिनघटा पके हुए नॉनवेज खाने के अलावा अब लोगों तक फ्रोजेन व्यंजन भी पहुंचाएगा। मीट ऑन व्हील्ज को ममता के मंत्री स्वपन डेबनाथ ने सोमवार को जारी किया। मीट को गाड़ियों की मदद से कोलकाता में पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसके लिए और गाड़ियों को इस काम में जोड़ा जाएगा।