फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी जानते हैं कि नोटबंदी का फैसला फ्लाप हो चुका है : ममता बनर्जी

Sat, 10 Dec 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
ममता बनर्जी
विज्ञापन
नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को भी ममता ने मोदी की खिंचाई करते हुए कहा कि नोटबंदी का फैसला बुरी तरह फ्लाप साबित हो चुका है। लेकिन उनके पास भाषण देने के अलावा इस समस्या का कोई समाधान नहीं है।
विज्ञापन


यहां अपने ट्वीट में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि मोदी बाबू जानते हैं कि नोटबंदी पटरी से उतर चुकी है। उन्होंने यह ट्वीट गुजरात के बनसंकटा में एक जनसभा में प्रधानमंत्री के भाषण के तुरंत बाद किया। 

ममता ने कहा कि उनके पास भाषण देने के अलावा इस समस्या का कोई समाधान नहीं है। इससे पहले बृहस्पतिवार को उन्होंने मोदी से इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने देश को आर्थिक आपदा की ओर धकेल दिया है और उनको प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन


तृणमूल प्रमुख ने आरोप लगाया कि नोटबंदी की वजह से देश का विकास और कारोबार ठप हो गया है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री को किसी पर भरोसा नहीं है और उनको यह भी पता नहीं है कि देश के लिए हित में क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें