फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे मोर्चे के लिए सोनिया गांधी से मिलीं ममता, बोलीं- BJP के खिलाफ साथ दे कांग्रेस

Thu, 29 Mar 2018 01:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीसरा मोर्चा बनाने मेें जुटीं हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात में 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। सोनिया से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मैं जब भी आती हूं तो सोनिया से मुलाकात करती हूं। सोनिया और मेरे बीच रिश्ता अच्छा है। तीसरे मोर्चे में ममता चाहती हैं कि बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस उनका साथ दे।

इससे पहले भाजपा के खिलाफ सियासी मंच खड़ा करने की कोशिशों में जुटी पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को भाजपा पर लगातार हमलावर रहे बागी नेताओं यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी और शत्रुघ्न सिन्हा का साथ मिला। दिल्ली प्रवास के तीसरे दिन ममता ने इन तीनों नेताओं के साथ बैठक कर भावी रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान बेहद मुखर शत्रुघ्न सिन्हा ने मुलाकात को पार्टी विरोधी गतिविधि मानने से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शत्रु बोले पार्टी से बड़ा देश इसलिए ममता के साथ

ममता के प्रयासों को देश की रक्षा के लिए संघर्ष बताते हुए सिन्हा ने कहा कि उनके लिए पार्टी से पहले देश है। यशवंत और शौरी ने भी ममता की जम कर प्रशंसा की। टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन की उपस्थिति में हुई बैठक के बाद शत्रुघ्न ने कहा कि ममता के व्यक्तित्व की तुलना किसी से नहीं की जा सकती। वह देशहित में सराहनीय काम कर रही हैं। 

शौरी बोले सरकार से नियंत्रण खो चुके हैं मोदी

सिन्हा ने कहा कि वह देश हित में देश की रक्षा की मुहिम चला रही ममता के साथ हैं। यशवंत ने भी ममता के प्रयासों को सराहा और उनका साथ देने की घोषणा की। इस दौरान शौरी ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अपनी सरकार पर नियंत्रण नहीं रह गया है। 

महज आर्थिक ही नहीं सरकार की सभी नीतियां नाकाम साबित हो रही हैं। बेरोजगारी, मंदी, महंगाई से देश में निराशा का माहौल है। शौरी ने दावा किया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी मानते हैं कि पीएम मोदी बेहद प्रशासन नहीं बल्कि एक अच्छे इवेंट मैनेजर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें