फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में भारतीयों पर न हो हमले, ममता ने सुषमा को लिखा पत्र

Mon, 06 Mar 2017 08:02 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन
अमेरिकी में भारतीय मूल के लोगों पर लगातार बढ़ रही हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर इसकी रोकथाम के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट पर कहा कि 'मैंने हाल ही में अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों पर हो रही नस्लीय हिंसा और पीड़ित परिवार के लिए चिंतित हूं। इस संदर्भ में मैंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को एक पत्र लिखा है, और उन्हें इसे बेहद ही गंभीर मुद्दा बताते हुए सरकार को गंभीरता से विचार करने के लिए कहा है।'

ममता ने कहा 'भारतीय मूल के नौजवान भारी तादाद में अमेरिका में पढ़ाई और नौकरी करते हैं, लेकिन इन घटनाओं ने भारत में रह रहे उनके परिवारों की चिंता बढ़ा दी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते दो हफ्ते में करीब चार भारतीय अमेरिका में नस्लीय हिंसा का शिकार हो चुके हैं, इनमें से दो की मौत हो चुकी है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें