फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल चिट्ठी लिखकर बताएंगी ममता, पीएम मोदी की बैठक में पहुंचेंगी या नहीं!

Mon, 17 Jun 2019 08:32 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री द्वारा बुलाए गए सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगी या नहीं, इस पर अभी संशय बना हुआ है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि वो कल इस संबंध में प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखेंगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नीति आयोग की बैठक में भी नहीं पहुंची थीं। जिसके बाद यह सवाल उठने लगे कि क्या नीति आयोग में 'दीदी' अलग-थलग पड़ गई हैं। 

विज्ञापन





बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में प्रतिनिधित्व करने वाले सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को 19 जून को बैठक में शामिल होने का न्योता दिया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने 20 जून को लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की बैठक बुलाई है। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने ये जानकारी दी थी। प्रह्लाद जोशी ने बताया था कि पीएम मोदी 19 जून को बैठक में एक देश एक चुनाव और महात्मा गांधी की 150वीं जयंती सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं। 

उन्होंने आगे बताया कि पीएम मोदी संसद में टीम भावना का निर्माण करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने 20 जून को सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की बैठक बुलाई है। बता दें कि 17वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। इसे सुचारू रूप से चलाने के लिए संसद में सर्वदलीय बैठक भी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें