फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Polls: ममता बनर्जी ने असम में विपक्षी गठबंधन को दिया झटका, टीएमसी ने चार सीटों पर उतारे उम्मीदवार

Fri, 15 Mar 2024 03:08 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

टीएमसी ने एक्स पर एक पोस्ट में कोकराझार (एसटी), बारपेटा, लखीमपुर और सिलचर (एससी) सीटों उम्मीदवारों की सूची जारी की। इन सीटों पर विपक्षी दल पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा कर चुके हैं। 
विज्ञापन
टीएमसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने असम में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को तगड़ा झटका दिया है। टीएमसी ने गुरुवार को राज्य की चार लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। टीएमसी ने एक्स पर एक पोस्ट में कोकराझार (एसटी), बारपेटा, लखीमपुर और सिलचर (एससी) सीटों उम्मीदवारों की सूची जारी की। इन सीटों पर विपक्षी दल पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा कर चुके हैं। 

विज्ञापन


टीएमसी ने लिखा, पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में हमें असम में चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। पार्टी ने कोकराझार से गौरी शंकर सरानिया, बारपेटा से अबुल कलाम आजाद, लखीमपुर से घाना कांता चुटिया और सिलचर से राधाश्याम विश्वास को टिकट दिया है। 

टीएमसी राज्य में यूनाइटेड अपोजिशन फोरम असम (यूओएफए) का हिस्सा है। 'इंडिया' ब्लॉक की तरह यूओएफए असम में 16 पार्टियों का गठबंधन है। कांग्रेस ने असम की 14 लोकसभा सीटों में से 12 सीटों पर पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। साथ ही कांग्रेस ने अपने सहयोगी दल असम जातीय परिषद (एजेपी) को डिब्रूगढ़ सीट देने की पेशकश की है। जबकि लखीमपुर सीट पर पार्टी ने अभी कोई फैसला नहीं किया है।
विज्ञापन


AAP की तीन सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा
सीपीआई (एम) भी बारपेटा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। पार्टी ने बीते बुधवार को विधायक मनोरंजन तालुकदार को बारपेटा से उम्मीदवार बनाने की जानकारी दी थी। यूओएफए में शामिल आम आदमी पार्टी (आप) ने भी असम में तीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की। सीपीआई ने भी कहा कि वह राज्य में कुछ सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है।

असम में सत्तारूढ़ भाजपा ने 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। एनडीए की सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) दो और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) एक सीट चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें