फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: 'पति की वापसी के प्रयास का आश्वासन दिया', ममता से मिलने के बाद PAK में फंसे में BSF जवान की पत्नी

Mon, 12 May 2025 01:58 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने हुगली जिले के रिशरा के रहने वाली बीएसएफ जवान की पत्नी से बातचीत है। बता दें कि, बीएसएफ जवान ने गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए थे, जिसके बाद वो पाकिस्तानी रेंजर्स की गिरफ्त में है। सीएम ममता बनर्जी ने बीएसएफ जवान की पत्नी को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
BSF जवान की पत्नी से ममता बनर्जी ने की बातचीत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान रेंजर्स की तरफ से हिरासत में लिए गए बीएसएफ कांस्टेबल पूर्णम कुमार साहू की पत्नी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनसे फोन पर बात की और सीमा सुरक्षा बल के जवान की रिहाई के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Kashmir: 'कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता पर जवाब दे केंद्र सरकार', कांग्रेस ने मांगा जवाब

अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार गए था BSF जवान
बीएसएफ जवान की पत्नी रजनी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रविवार शाम को उन्हें फोन किया, जब उन्होंने अपने पति की रिहाई में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग करने के लिए सीएम ममता बनर्जी से मिलने की इच्छा जताई। पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनात चालीस वर्षीय पूर्णम कुमार साहू 23 अप्रैल को अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए और बाद में उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


सीएम ममता बनर्जी ने क्या दिया आश्वासन
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिशरा की निवासी रजनी ने बताया, "मुख्यमंत्री ने मेरे स्वास्थ्य के बारे में भी पूछा और मुझे आश्वासन दिया कि यदि आवश्यक हुआ तो वे मेरे बुजुर्ग ससुराल वालों को चिकित्सा सहायता प्रदान करेंगी। उन्होंने मेरे पति की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का भी आश्वासन दिया।' रजनी ने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच जमीन, हवा और समुद्र पर सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए हुए समझौते के बाद उन्होंने बीएसएफ अधिकारियों से बात की है, लेकिन उन्हें अभी तक कोई और अपडेट नहीं मिला है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - India-Pakistan Ceasefire: करारी हार के बाद भी नहीं घटेगी पाकिस्तान की मुसीबत, भारत उठाएगा ये कदम

सांसद कल्याण बनर्जी ने BSF महानिदेशक से की बात
बीएसएफ कर्मी की पत्नी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके पति को एक पाकिस्तानी रेंजर के साथ संभावित अदला-बदली के जरिए वापस लाया जा सकता है, जिसे 3 मई को राजस्थान में भारतीय बलों ने पकड़ा था। वरिष्ठ टीएमसी नेता और सांसद कल्याण बनर्जी, जिन्हें राज्य सरकार ने मामले पर अनुवर्ती कार्रवाई करने के लिए कहा है, ने कहा कि उन्होंने बीएसएफ जवान साहू की रिहाई के बारे में शनिवार शाम को बीएसएफ के महानिदेशक से बात की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें