फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'इतिहास को विकृत करने...', RSS प्रमुख के राम मंदिर की प्रतिष्ठा को सच्ची स्वतंत्रता बताने पर ममता

Thu, 16 Jan 2025 04:32 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान को देशद्रोही करार दिया।
 
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत की आलोचना की। उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख इतिहास को विकृत करने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, भागवत ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को भारत की सच्ची स्वतंत्रता से जोड़ा था। 

विज्ञापन


क्या बोले थे भागवत?
भागवत ने कहा था कि राम मंदिर के प्रतिष्ठापन का दिन प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाया जाना चाहिए, क्योंकि इस दिन भारत ने सच्ची स्वतंत्रता हासिल की, जो सदियों तक परचक्र (दुश्मन हमले) का सामना कर रहा था।

सीएम बनर्जी का हमला
ममता बनर्जी ने इस बयान को देशद्रोही करार देते हुए कहा, 'मैं इस बयान की कड़ी निंदा करती हूं। यह एक खतरनाक बयान है, इसे वापस लिया जाना चाहिए। यह इतिहास को विकृत करने की कोशिश है। हम भारत की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपनी जान की कुर्बानी देने को तैयार हैं, लेकिन ऐसे बयानों को सहन नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें