फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को बांटने का काम कर रही है केंद्र सरकार- CM ममता

Wed, 12 Jul 2017 08:41 AM IST
amarujala.com-presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को एक बार फिर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार का काम सिर्फ देश के लोगों सांप्रदायिक तरीके से देश को विभाजित करना है। अमरनाथ आतंकी हमले पर उन्होंने कहा कि सरकार देशवासियों को सुरक्षा मुहैया करने में विफल साबित हुई है। 
विज्ञापन


पूर्वी मिदिनापुर के नंदकुमार की एक जनसभा में ममता ने कहा 'अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बारे में सुनकर बहुत दुखी हूं, केंद्र सरकार देशवासियों को सुरक्षा देने में नाकाम है। सरकार का सिर्फ एक ही काम है सांप्रदायिक तरीके से देश को विभाजित करना। देश को हिंदू और मुस्लिम के दो धड़ों में तब्दील करना। कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश जल रहा है और इसके लिए सिर्फ केंद्र ही जिम्मेदार है।

ममता यही नहीं थमीं, कहा कि दार्जिलिंग में जारी तनाव केंद्र का ही रचा खेल है, वहां जल्द ही शांति स्थापित होगी।

दार्जिलिंग में हिंसा अब भी जा रही है। स्वतंत्र गोरखालैंड की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले करीब एक महीने से वहां बंद जैसी  स्थिति है। दार्जिलिंग में पर्यटन व्यवसाय ठप पड़ गया है और लोग भूखों मर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें