फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ADR Report: 'ममता की कहानी कोई साधारण नहीं', एडीआर की रिपोर्ट पर जानें क्या बोले TMC सांसद डेरेक ओ'ब्रायन

Tue, 31 Dec 2024 03:39 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

एडीआर की तरफ से हाल ही में देशभर के मुख्यमंत्रियों को उनकी संपत्ति के आधार पर सूचीबद्ध किया गया है। जिसमें आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू सबसे अमीर तो पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को सबसे गरीब मुख्यमंत्री का दर्जा मिला है। वहीं इसे लेकर पार्टी की सांसद डेरेक ओ'ब्रायन की तरफ से प्रतिक्रिया दी गई है।
विज्ञापन
डेरेक ओ'ब्रायन, सांसद, टीएमसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने मंगलवार को कहा कि सीएम ममता बनर्जी की कहानी 'कोई साधारण कहानी नहीं है', एडीआर की रिपोर्ट में उन्हें भारत की सबसे गरीब मुख्यमंत्री बताया गया है। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा नेता ओ ब्रायन ने एक बयान में कहा, 'ममता बनर्जी का जीवन और समय सिर्फ़ भारतीय या एशियाई मानदंडों के हिसाब से अनुकरणीय नहीं है। कोलकाता की एक गली में अपने साधारण घर से करुणा के साथ पोषित निस्वार्थ सार्वजनिक सेवा का उनका रिकॉर्ड ऐसा है जिसकी बराबरी दुनिया का कोई भी लोक सेवक नहीं कर सकता। उनकी कहानी कोई साधारण कहानी नहीं है'।
विज्ञापन


'15 लाख रुपये से थोड़ी ज्यादा है ममता की संपत्ति'
टीएमसी सांसद की यह टिप्पणी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के बाद आई है जिसमें ममता बनर्जी को देश की सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री बताया गया है, जो सिर्फ 15 लाख रुपये से थोड़ी सी ज्यादा है।

चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री-एडीआर
एडीआर रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के एन चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं, दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू हैं, जिनकी संपत्ति 332 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 51 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 55 लाख रुपये की संपत्ति के साथ, जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सूची में दूसरे सबसे गरीब हैं, जबकि केरल के पिनाराई विजयन 1.18 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये- एडीआर
एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है। जबकि भारत की प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय या एनएनआई 2023-2024 के लिए लगभग 1,85,854 रुपये थी, एक मुख्यमंत्री की औसत स्व-आय 13,64,310 रुपये है, जो भारत की औसत प्रति व्यक्ति आय का लगभग 7.3 गुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें