फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद दिवस मंच से ममता की हुंकार: INDIA गठबंधन से नाराजगी दूरकर एकजुट होने की अपील, CJP प्रदर्शन पर बड़ा एलान

Tue, 21 Jul 2026 03:34 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला , कोलकाता

सार

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने शहीद दिवस रैली में कांग्रेस, सीपीआई(एम) समेत इंडिया गठबंधन के सभी दलों से मतभेद भुलाकर भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। वहीं, पार्टी के बागियों पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि गद्दारों की टीएमसी में कभी वापसी नहीं होगी। 
विज्ञापन
ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में आयोजित शहीद दिवस रैली में पश्चिम बंगाल में भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों से एकजुट होकर लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी दलों को आपसी मतभेद भुलाकर भाजपा का मुकाबला करना चाहिए।

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने क्या कहा? 
इसके साथ ही अपनी पार्टी के भीतर बागी तत्वों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि गद्दारों को कभी वापस नहीं लिया जाएगा। यहां बिड़ला तारामंडल के पास टीएमसी के कालीघाट गुट द्वारा आयोजित वार्षिक 21 जुलाई शहीद दिवस रैली को संबोधित की। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई व्यक्तिगत या राजनीतिक अहंकार से कहीं बड़ी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि  जरूरत पड़ी तो मैं खुद सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में जाएंगी। उन्हें शुरू से ही हमारा समर्थन प्राप्त था और आगे भी रहेगा।'

मतभेद भुलाकर एक साथ मिलकर लड़ें
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं चाहती हूं कि बंगाल में सभी लोग 'इंडिया अलायंस' के झंडे तले एकजुट होकर भाजपा से लड़ें। मुझमें कोई अहंकार नहीं है। मैं दूसरों से भी आग्रह करती हूं कि वे अपने मतभेद भुलाकर एक साथ मिलकर लड़ें।'
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने कांग्रेस या सीपीआई (एम) का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी टिप्पणियों को टीएमसी के इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों से अपील के रूप में देखा गया, जिनके साथ राष्ट्रीय विपक्षी गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद पश्चिम बंगाल में उसके संबंध सहज नहीं रहे हैं। यह अपील ऐसे दिन आई जब टीएमसी खुद बुरी तरह से विभाजित नजर आ रही थी।

बागियों को लेकर क्या कहा? 
बनर्जी ने विपक्षी दलों के प्रति सुलह का प्रस्ताव रखा, लेकिन विद्रोहियों के प्रति आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने कहा, 'मैं गद्दारों को चुनौती देती हूं कि वे सीधे भाजपा में शामिल हों और चुनाव लड़ें। उन्होंने उन पर भगवा पार्टी के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया।

'भाजपा का समर्थन करना चाहते हैं, तो भाजपा में जाइए'
उन्होंने असंतुष्टों से भाजपा के सहयोगी के रूप में काम करना बंद करने और इसके बजाय औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, 'अगर आप भाजपा का समर्थन करना चाहते हैं, तो भाजपा में जाइए। आप जितने ज्यादा लोग भाजपा छोड़ेंगे, मुझे उतनी ही खुशी होगी। मेरे छात्र और युवा कार्यकर्ता हर पद भरने के लिए मौजूद हैं।'

पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों का दौरा शुरू करेंगी
बनर्जी ने जोर देकर कहा, 'वे चोर भाजपा में चले गए हैं। मैं उन्हें कभी वापस नहीं लूंगी।' टीएमसी प्रमुख ने कहा कि बागी, भाजपा की मदद से, पार्टी के जुड़वां फूल चिन्ह को छीनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे इसे छीन नहीं सकते क्योंकि वह संस्थापक-अध्यक्ष हैं। बनर्जी ने यह भी घोषणा की कि वह जल्द ही पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों का दौरा शुरू करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें