योजना का नाम बदलने के बाद केंद्र ने राशि जारी की। वहीं पांच दिन की एक बच्ची गंगा में एक टब में बहती मिली। रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया।
आखिरकार बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी सरकार को बांग्ला मातृ योजना के नाम को बदलने का फैसला लेना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को बांग्ला मातृ प्रकल्प का नाम बदलकर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद केंद्र ने राशि जारी की।
विज्ञापन
गंगा में बहती मिली पांच दिन की बच्ची, लोगों ने बचाया
पांच दिन की एक बच्ची गंगा में एक टब में बहती मिली। रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया। बच्ची को मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि बच्ची को किसने और कब बहाया। आशंका है कि बेटी होने के कारण उसे नदी में बहाया गया होगा। स्थानीय लोग बच्ची के जीवित बचने को मां गंगा की कृपा मान रहे हैं।
फुटबाल मैच के दौरान बिजली गिरने से दो की मौत, 21 घायल
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में रविवार को एक फुटबाल मैच के दौरान बिजली गिरने से एक खिलाड़ी समेत दो लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। घटना राजधानी से करीब 350 किलोमीटर दूर जिले के नौगांव प्रखंड के बनीलाटा में एक स्थानीय फुटबाल मैच के दौरान हुई। घायलों में अधिकांश दर्शक हैं।