फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ममता बनर्जी ने यूजीसी के दिशानिर्देशों पर पुनर्विचार करने के लिए पीएम मोदी को लिखा खत

Sat, 11 Jul 2020 10:59 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को पत्र लिखकर आग्रह किया कि यूजीसी के दिशानिर्देशों पर फिर से विचार करें। यूजीसी ने अपने दिशानिर्देशों में कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में सितंबर के अंत तक फिर से परीक्षा आयोजित करना अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के छह जुलाई के दिशानिर्देश का छात्र हितों पर विपरीत असर होगा। बनर्जी ने अपने पत्र में कहा कि मैं समझती हूं कि विभिन्न राज्यों ने भारत सरकार के साथ मुद्दे को उठाया है, अपनी चिंताएं व्यक्त की हैं और नये दिशानिर्देशों से असहमति जताई है। उन्होंने कहा, ‘मैं इसलिए आपसे आग्रह करती हूं कि मामले पर तुरंत पुनर्विचार किया जाए।'

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर यूजीसी के निर्देशों पर रिव्यू करने की मांग की है। उनका कहना है कि कोरोना की वजह से अभी कॉलेज और विश्वविद्यालयों में परीक्षा कराने के लिए परिस्थिति बिलकुल भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली विश्वविद्यालय और देश के अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को रद्द करने का आग्रह किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें