फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को ममता का समर्थन, कहा- 'सरकार कृषि कानून वापस ले या सत्ता से बाहर जाए'

Mon, 07 Dec 2020 02:32 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है, जिसे विपक्षी दलों ने भी समर्थन दिया है। विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा लगातार सरकार को कृषि कानूनों पर घेरा जा रहा है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि केंद्र में भाजपा सरकार कृषि कानून को वापस ले या फिर सत्ता से बाहर जाए। गौरतलब है कि ममता की पार्टी टीएमसी ने किसानों को समर्थन दिया है। 

विज्ञापन


पश्चिम मिदनापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, हम चाहे कितना भी काम कर लें, हमारी नीतियों को हमेशा ही बुरा कहा जाता है। राफेल घोटाला बुरा नहीं था। पीएम केयर्स फंड जो इसका ब्योरा नहीं देता है, उनके (भाजपा) के लिए बुरा नहीं है, लेकिन वे यहां पर अम्फान चक्रवात से हुए नुकसान का हिसाब चाहते हैं। मैं 'भाजपा के कुशासन पर शांत रहने या उसको सहने' की बजाय जेल में रहना पसंद करूंगी।
 

रैली में ममता ने केंद्र पर गरजते हुए कहा, केंद्र में भाजपा सरकार कृषि कानून वापस ले या सत्ता से बाहर जाए। उन्होंने दावा किया, 'भाजपा सरकार (केंद्र में) जल्द ही कृषि कानून वापस ले या सत्ता से बाहर जाए। किसानों के अधिकारों का हनन करने के बाद उसे सत्ता में नहीं रहना चाहिए।'
विज्ञापन


भाजपा को 'बाहरी लोगों' की पार्टी करार देते हुए तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा कि वह कभी बंगाल पर भगवा दल का कब्जा नहीं होने देंगी और साथ ही लोगों से अपील की कि वे राज्य में ऐसे प्रयासों का विरोध करें।

पीएम केयर्स को लेकर ममता ने कहा, केंद्र को ‘पीएम केयर्स फंड’ (प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति राहत निधि) के तहत मिली मदद के संबंध में एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें