फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी ने कसा तंज- आधार से नहीं लिंक करूंगी अपना फोन, बंद करना हो तो कर दो

Wed, 25 Oct 2017 07:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि अपने मोबाइल फोन को आधार के साथ लिंक नहीं कराऊंगी, चाहे  मोबाइल कनेक्शन बंद हो जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं ज्यादा से ज्यादा लोगों से कहूंगी कि वे इसी तरह अपना विरोध जताएं।
विज्ञापन


कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ममता ने केन्द्र सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। ममता ने चेतावनी देते हुए कहा कि "मैं किसी भी कीमत
पर फोन के साथ आधार लिंक नहीं कराऊंगी, अगर वे मेरा फोन डिस्कनेक्ट करना चाहते हैं तो उन्हें ऐसा करने दो।" 

31 मार्च 2018 तक जरूरी नहीं होगा आधार, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में रखा पक्ष

ममता ने कहा कि मोबाइल के साथ आधार लिंक करने का मामला निजी गोपनीयता पर हमला है। एक पति और पत्नी के बीच व्यक्तिगत बातचीत होती है जो सार्वजनिक हो जाएगी। जबकि कुछ निजी मामले ऐसे होते हैं, जिन्हें पब्लिक नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ममता ने 8 नवंबर को ब्लैक डे मनाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरे राज्य में काले झंडे लेकर रैलियां करेंगे। 

झारखंड: लोगों को नहीं मिल रही खाने पर सब्सिडी, वजह- राशन कार्ड से लिंक नहीं आधार

इससे पहले भी ममता बैंक खाता खोलने के लिए आधार को अनिवार्य बनाने को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना कर चुकी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें