फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र, नेताजी बोस से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक हों

Mon, 04 Jan 2021 04:34 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टियां विभिन्न तरह के मुद्दे उठा रही हैं। इसके साथ ही सियासी बयानबाजी के अलावा राजनीतिक हिंसा की घटनाएं भी आए दिन सामने आती रहती हैं। बहरहाल, इसी क्रम में सोमवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में ममता ने केंद्र सरकार से नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की मांग की है।

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने सोमवार को इस संबंध में अपने पत्र और राज्य सरकार के फैसले से जुड़ी तमाम जानकारियां दीं। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को लेकर एक बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि बंगाल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 'देश नायक दिवस' मनाया जाएगा।

उन्होंने इस दौरान कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि हमने आजादी के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस के लिए कुछ भी महत्वपूर्ण कार्य नहीं किया है। मैंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (23 जनवरी) को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने के लिए केंद्र को पत्र लिखा है और यह मेरी मांग है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनिवासी भारतीयों सहित देश के सभी नागरिकों से अपील करती हूं कि नेताजी की जयंती पर यानि 23 जनवरी को दोपहर 12:15 बजे शंख फूंके।

किसानों का समर्थन
सीएम ममता ने कहा कि  मैं किसानों के पक्ष में हूं और इन तीन बिलों को वापस लेने की मांग करती हूं। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक मंशा स्पष्ट है और इसीलिए वे इसे वापस नहीं ले रहे हैं।
 

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में टीएमसीपी और एबीवीपी के सदस्यों के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में टीएमसीपी और एबीवीपी से जुड़े छात्रों के बीच सोमवार को झड़प के दौरान कई मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई और बम फेंके गए। बाजकुल कॉलेज के प्राधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं द्वारा कॉलेज में झंडे और पोस्टर लगाए जाने को लेकर झड़प हुई।

राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी की छात्र शाखा तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (टीएमसीपी) के कई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के सामने सड़क बाधित कर दी और आरोप लगाया कि झड़प में उसके कई सदस्य घायल हो गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालात अब काबू में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें