फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता ने कहा, विधानसभा चुनाव में भाजपा को बंगाल से बाहर फेंक देंगे, टीएमसी फिर सरकार बनाएगी

Tue, 21 Jul 2020 03:12 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
Mamata Banerjee - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में 2021 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, लेकिन इससे पहले ही राजनीतिक पार्टियों ने अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक बार फिर मोदी सरकार और भाजपा पर हमला बोला है। 

विज्ञापन


मंगलवार को ममता ने कहा कि हम 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पश्चिम बंगाल से बाहर फेंक देंगे। तृणमूल कांग्रेस फिर से सरकार बनाएगी। अगला चुनाव राज्य के साथ-साथ देश को भी एक नई दिशा दिखाएगा। 


उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हमारी हमेशा उपेक्षा की है। पश्चिम बंगाल के लोग जल्द ही उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे। ममता ने कहा कि केंद्र सरकार यह कहते हुए बंगाल के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है कि हर दिन यहां हिंसा होती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के बारे में क्या, जहां जंगल राज है।
विज्ञापन


सीएम बनर्जी ने कहा कि बाहरी लोग यहां आकर राज्य नहीं चलाएंगे। कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें कोई राजनीतिक अनुभव नहीं है। वे लोगों को मारने और चीजों को नष्ट करने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में क्या हो रहा है? उस राज्य के लोग पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से डरते हैं। एक ही घटना में कई पुलिसकर्मी मारे गए। 

ममता ने कहा कि अम्फान चक्रवात से प्रभावित हुए सभी लोगों को सरकारी सहायता मिलेगी, हमारे खिलाफ झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में भय के राज के कारण लोग अपनी बात रखने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें