फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएमसी के 'गद्दारों' के सहारे चुनाव जीतना चाहती है भाजपाः ममता बनर्जी

Thu, 04 Feb 2021 06:13 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में ज्यों-ज्यों चुनाव नजदीक आ रहे हैं त्यों त्यों नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी क्रम में गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा टीएमसी के कुछ गद्दारों को साथ लेकर बंगाल जीतने का फॉर्मूला इस्तेमाल कर रही है।

विज्ञापन


जो लोग भाजपा में जा रहे हैं उन्हें याद रखना चाहिए कि वे एक दंगाई पार्टी में जा रहे  हैं। मैं बताना चाहती हूं कि ये सभी अवैध ढंग से कमाए पैसे को और खुद को सुरक्षित रखने के लिए इस तरह के कदम उठा रहे हैं।

वहीं ममता ने हाल में भाजपा में गए राज्य के वन मंत्री राजीव बनर्जी का नाम लिए बगैर कहा कि उनके कार्यकाल में वन विभाग में हुई वन-सहायकों की नियुक्ति में धांधली हुई हैं। ऐसे ही भ्रष्ट नेता भाजपा में जा रहे हैं। इनकी दुकान चुनाव बाद बंद हो जाएगी।
विज्ञापन


वाशिंग मशीन है भाजपा
ममता ने दावा किया कि भाजपा पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट बेच रही है। वह दागी नेताओं को अपने दल में शामिल करके वाशिंग मशीन की तरह उनके दाग मिटा देती है। जो लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं, जरूर छोड़ें, दरवाजे खुले हैं। जो पार्टी में हैं, वे अनुशासित होकर लड़ेंगे तो पार्टी छोड़ने वालों को हराया जाएगा। भाजपा लालचियों और भोगियों को खरीद सकती है, लेकिन समर्पित कार्यकर्ताओं को नहीं।  

कुछ चोरों के लिए भाजपा के पास पैसा लेकिन प्रवासी मजदूरों के लिए नहीं
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कई प्रवासी श्रमिकों की मृत्यु हो रही थी लेकिन केंद्र सरकार ने ट्रेन किराया किसी को नहीं दिया। लेकिन कुछ चोरों को उड़ाकर दिल्ली ले जाने के लिए उनके पास बहुत पैसा था। 

बता दें कि बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी के कई विधायक ममता का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। संभवतः इसी बात से परेशान ममता अपने बागी विधायकों को चोर और गद्दार तक करार दे रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें