फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से किया पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष मतदान कराने का अनुरोध

Sat, 18 May 2019 09:30 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर राज्य में भाजपा के हस्तक्षेप के बिना ‘शांतिपूर्ण और निष्पक्ष’ ढंग से चुनाव संपन्न कराया जाना सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

विज्ञापन


बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा को लिखे पत्र में कहा, ‘लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का कल मतदान है, मैं आपके कार्यालय से अनुरोध करूंगी कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से, निष्पक्ष रूप से और केंद्र सरकार के किसी भी अनुचित हस्तक्षेप तथा केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा किसी भी हस्तक्षेप के बिना पूरा कराया जाए।’
विज्ञापन


उन्होंने चुनाव आयोग से देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं और संघीय ढांचे की रक्षा करने और विपक्षी दलों के प्रति उचित सम्मान बढ़ाने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें