फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी ने की इस्तीफे की पेशकश, कहा- मैं मुख्यमंत्री नहीं बनी रहना चाहती हूं 

Sat, 25 May 2019 06:58 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने इस्तीफे की पेशकश की - फोटो : PTI
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद इसके व्यापक असर देखने को मिल रहे हैं। अब प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी इस्तीफे की पेशकश की है। कोलकाता में प्रेस कांफ्रेंस कर ममता ने सीएम पद से इस्तीफे की पेशकश की। 
विज्ञापन


प्रेस कांफ्रेंस में ममता ने कहा- केंद्रीय बलों ने हमारे खिलाफ काम किया। आपातकाल जैसी स्थिति बना दी गई। हिंदू-मुस्लिम विभाजन किया गया और वोटों को बांटा गया। हमने चुनाव आयोग से शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ। मैंने बैठक की शुरुआत में ही कह दिया था कि मैं मुख्यमंत्री नहीं बनी रहना चाहती हूं। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि बंगाल में इस बार चुनाव के दौरान जबरदस्त संग्राम नजर आया। सभी सात चरणों में भाजपा-टीएमसी के बीच संघर्ष की स्थिति बनी रही। कई जगहों पर भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं पर हमले हुए। 23 मई को आए नतीजे के दिन ममता को जबरदस्त झटका लगा। भाजपा ने यहां 18 सीटों पर कब्जा जमा लिया।

टीएमसी को 22 सीटें मिलीं, पिछली बार टीएमसी को 34 सीटें मिली थीं। वहीं, भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सीटों का आंकड़ा दो से 18 तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें