पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर नंदीग्राम में कथित तौर पर हुए हमले से जुड़ी चिंताओं को लेकर शुक्रवार को पार्टी का एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात करेगा।
पार्टी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि संसद के दोनों सदनों के तृणमूल कांग्रेस के छह सांसदों के इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचने की संभावना है। तृणमूल के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को कोलकाता में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की और निर्वाचन आयोग पर भाजपा नेताओं के आदेशानुसार काम करने का आरोप लगाया और कहा कि बनर्जी पर हमले की आशंका की रिपोर्ट के बावजूद निर्वाचन आयोग ने कुछ नहीं किया।
तृणमूल नेताओं ने दावा किया कि यह हमला तृणमूल सुप्रीमो की जान लेने का गहरा षड्यंत्र था और भाजपा ने पड़ोसी राज्यों से असामाजिक तत्वों को हिंसा करने के लिए नंदीग्राम भेजा था। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान ‘‘चार-पांच लोगों’’ ने उन्हें धक्का दिया, जिसके कारण वह जमीन पर गिर गईं और उन्हें चोट लगी।