पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ दार्जिलिंग हिल्स में चार किलोमीटर लंबे विरोध मार्च का बुधवार को नेतृत्व किया। रैली की शुरूआत दार्जिलिंग में मॉल के निकट भानु भक्त भवन से हुई और चौकबाजार क्षेत्र में इसका समापन हुआ।
विज्ञापन
इससे पूर्व ममता बनर्जी ने सीएए और प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ राज्य के विभिन्न भागों में दस विरोध मार्च और छह रैलियों का नेतृत्व किया था।