फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की ‘हत्यारी’ हैं ममता: बीजेपी

Thu, 26 Apr 2018 08:59 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल पंचायती चुनावों में नामांकन दाखिल करने के दौरान हुई हिंसा को लेकर बीजेपी ने गुरुवार को ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी ने पश्चिमी बंगाल में ममता बनर्जी को लोकतंत्र का हत्यारा बताया। साथ ही, पार्टी नेताओं ने उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें राज्य के हालात से अवगत कराया।

विज्ञापन


गुरुवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य के बीजेपी नेताओं ने हिंसा में प्रभावित लोगों की गुरुवार को बीजेपी हेडक्वॉर्टर में मीडिया के सामने परेड भी कराई गई। बीजेपी नेता मुकुल रॉय ने पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। 

उन्होंने ममता बनर्जी को लोकतंत्र का हत्यारा बताते हुए दावा किया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई हिंसा में 5 बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौत हुई है, साथ ही 100 से ज्यादा घायल हुए हैं। 
विज्ञापन

उन्होंने हिंसा की एक वीडियो क्लिप भी मीडिया को दिखाई।

उन्होंने कहा कि राज्य में पहली बार तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने टक्कर में है और तृणमूल कांग्रेस बीजेपी उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से रोकने के लिए हिंसा का सहारा ले रही है। गौरतलब है कि मुर्शिदाबाद, मालदा और दक्षिण 24 परगना जिलों में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच सोमवार को हिंसा की कुछ घटनाएं सामने आई थीं।  

विज्ञापन

नहीं चाहते कि ममता बनर्जी को “शहीद” का दर्जा मिले

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि वर्तमान में पश्चिमी बंगाल में जो हालात हैं, वर्तमान सरकार को हटाने के लिए काफी हैं। लेकिन उनकी पार्टी चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को हराने के लिए जमकर मेहनत कर रही है।  

वहीं, बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि पूरे पश्चिमी बंगाल में धारा 356 लगाने की मांग उठ रही है, लेकिन वे नहीं चाहते कि ममता बनर्जी को “शहीद” का दर्जा मिले और वे उन्हें चुनावों में हरा कर बदला पूरा करेंगे। 

उन्होंने बताया कि वे इस मामले को लेकर उप राष्ट्रपति और गृह मंत्री से भी मिले हैं और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि पंचायत चुनाव उसी समय हो।

वहीं, इससे पहले पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हुई हिंसा से प्रभावित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद वह राजनाथ सिंह और उप राष्ट्रपति से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। 

ज्ञापन में बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस और पुलिस मिल कर बीजेपी उम्मीदवारों को डरा-धमका रही है और उन्हें नामांकन दाखिल करने से रोक रही है और जिन प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए हैं उन पर हथियारों और बमों से हमले किए जा रहे हैं।

साथ ही, राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब होने से राज्य में लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है। कार्यकर्ताओं को पश्चिमी बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा होने का खतरा है। इसलिए बंगाल में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें