पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले रैलियों का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाने का मतलब है कि दंगा को प्रोत्साहित करना। ममता ने कहा कि अगर आप बंगाल में दंगा चाहते हैं तो भाजपा को वोट कीजिए।
सीएम ममता ने भाजपा के रथयात्रा का उड़ाया माखौल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा नेताओं की रथयात्रा का मखौल उड़ाते हुए कहा कि वे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं कि जैसे वे भगवान हों। बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं का राजनीतिक एजेंडा समाज में धर्म के आधार पर विभाजन पैदा करना है और भगवा दल हिंदू धर्म के बारे में झूठ फैला रहा है।