फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले किसानों को 7000 करोड़ का सस्ता कर्ज देगी ममता सरकार

Fri, 16 Nov 2018 06:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
ममता बनर्जी
विज्ञापन

संसदीय चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल के किसानों को लुभाने के लिए ममता बनर्जी सरकार ने दो फीसदी ब्याज दर पर सात हजार करोड़ रुपये का कृषि ऋ ण बांटने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


राज्य के मंत्री अरूप राय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अभी चार फीसदी की दर पर दिया जा रहा है लोन। सहकारिता मंत्री राय ने बताया कि कोऑपरेटिव बैंकों व सोसायटियों की सहायता से रकम अगले साल मार्च से पहले बांट दी जाएगी।

मंत्री ने बताया कि सरकार को शिकायतें मिल रही थीं कि किसानों को व्यावसायिक बैंकों से कर्ज नहीं मिल रहा है या फिर उन्हें काफी परेशानी हो रही है। उसके बाद यह फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे राज्य के ग्रामीण इलाकों की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले साल के 5200 करोड़ के मुकाबले कृषि ऋण की राशि 34 फीसदी बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें