फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिल्ली छीन रही जनता से वोट देने का अधिकार': CM ममता ने बंगाली नववर्ष पर लोगों को दी बधाई, केंद्र पर किया हमला

Wed, 15 Apr 2026 01:06 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बंगाली नववर्ष के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को बधाई और केंद्र सरकार की नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने की अपील की। उन्होंने भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने पर जोर देते हुए आगामी चुनावों में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों को समर्थन देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने बंगाली नववर्ष के खास मौके पर राज्य के लोगों से बड़ी अपील की है। उन्होंने लोगों से केंद्र सरकार की मनमानी का विरोध करने और बंगाल की आपसी भाईचारे की परंपरा को बनाए रखने को कहा।
विज्ञापन


क्या बोलीं सीएम ममता?
ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर राज्य के लोगों को बंगाली नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि नए साल की इस सुबह में हर किसी का जीवन दुखों से मुक्त हो। उन्होंने कामना की कि इस नई पुकार के साथ हर इंसान का मन पवित्रता से भर जाए।

केंद्र पर साधा निशाना
इसके साथ ही  मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्र सरकार पर जनता के वोट देने के अधिकार को कम करने का आरोप लगाया। उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दें। ममता ने कहा कि हमारा बंगाल कला और संस्कृति का केंद्र होने के साथ-साथ सभी धर्मों के बीच सद्भाव की धरती भी है। उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ बुरी ताकतें बंगाल को भ्रष्ट करने के लिए खड़ी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे शासक लोगों के अधिकार छीन रहे हैं, जिन्हें सबक सिखाना जरूरी है।
विज्ञापन

 
ममता बनर्जी ने लोगों से विभाजनकारी और तानाशाही प्रवृत्तियों को रोकने का संकल्प लेने को कहा। उन्होंने अपील की कि इस शुभ दिन पर हम सब मिलकर एक शपथ लें। हमें हर तरह की संकीर्ण सोच की दीवारों को तोड़कर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोई भी विभाजनकारी ताकत हमारी शांति, पारंपरिक सद्भाव और दोस्ती के बंधन को नहीं तोड़ पाएगी।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक दौरे पर पीएम मोदी: भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, देशवासियों से नौ अहम संकल्प लेने की अपील की; जानिए

लोगों से की अपील
अंत में मुख्यमंत्री ने आने वाले विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए जोड़ा फूल के निशान पर वोट दें। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि तृणमूल कांग्रेस के सभी उम्मीदवार भारी अंतर से जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में 2026 के चुनावों से पहले ममता बनर्जी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। ममता ने बीजेपी पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया है। वहीं, बीजेपी ने घुसपैठ और खराब शासन का मुद्दा उठाकर उन पर पलटवार किया है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें