फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदारी: ममता ने रिपुन को एआईटीसी असम इकाई का राज्य अध्यक्ष बनाया,  17 अप्रैल को टीएमसी में शामिल हुए थे बोरा

Sat, 23 Apr 2022 08:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
रिपुन बोरा ने टीएमसी जॉइन की। - फोटो : ANI
विज्ञापन

अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने तत्काल प्रभाव से रिपुन बोरा को एआईटीसी असम इकाई का राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया है। असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा 17 अप्रैल को टीएमसी में शामिल हुए थे।

विज्ञापन


इससे पहले टीएमसी नेता रिपुन बोरा ने बुधवार को कहा था कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 2024 के लोकसभा आम चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त विपक्षी उम्मीदवार हैं, क्योंकि वह अकेले भाजपा के खिलाफ आक्रामक रूप से लड़ रही हैं। बोरा ने कहा था कि मेरे मन में सभी विपक्षी नेताओं का पूरा सम्मान है, लेकिन जमीनी हकीकत को देखते हुए मैंने देखा है कि ममता बनर्जी ही मोदी के खिलाफ आक्रामक तरीके से लड़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल फिर सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए
वहीं, तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनुब्रत मंडल स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर फिर से सीबीआई के समक्ष पेश नहीं हुए। जांच एजेंसी ने उनकी चिकित्सकीय जांच के लिए चार सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया है। एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि मवेशी तस्करी घोटाला मामले में छह बार सम्मन भेजे जाने के बावजूद मंडल जांच एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए हैं। केंद्रीय एजेंसी की एक अन्य टीम ने भी मंडल को रविवार को उसके समक्ष पेश होकर पिछले साल चुनाव के बाद हुई हिंसा मामले की जांच में सहयोग करने को कहा था। मंडल को शुक्रवार की शाम सरकारी एसएसकेएम अस्पताल से छुट्टी मिली। वह स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण पिछले 17 दिनों से वहां भर्ती थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें