पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदेश में मनाए जाने वाले 'शहीद दिवस' पर धर्मतला में एक रैली को संबोधित किया। रैली में बोलते हुए ममता ने कहा कि मैं चुनाव आयोग से मतपत्र के माध्यम से पंचायत और नगर पालिका चुनाव कराने का अनुरोध करूंगी।
ममता ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में उन्होंने (भाजपा) धोखे से जीत हासिल की। ईवीएम, सीआरपीएफ, केंद्रीय पुलिस और चुनाव आयोग का उपयोग करने के बाद भी वो सिर्फ 18 सीट ही प्रदेश में जीत पाए।
उन्होंने कहा कि कुछ सीटें हासिल करके वे हमारे पार्टी कार्यालयों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और हमारे लोगों की पिटाई कर रहे हैं। बता दें कि 1993 में मेयो रोड पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलियों से 13 लोगों की मौत हो गई थी। तब से इस दिन को शहीद दिवस के रूप में बंगाल में मनाया जाता है।