फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल्या के बंगले की कीमत घटी, नहीं मिल रहे थे खरीदार

Mon, 05 Dec 2016 11:18 PM IST
एजेंसी/मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब कारोबारी विजय माल्या से अपने कर्ज की वसूली के लिए लेनदारों ने किंगफिशर विला की दोबारा नीलामी 22 दिसंबर को करने का फैसला किया है। साथ ही लेनदारों ने गोवा स्थित इस शानदार बंगले की कीमत भी 5 फीसदी घटा दी है। इसी साल 19 अक्तूबर को इसकी पहली नीलामी में इसकी आरक्षित कीमत 85.29 करोड़ रुपये रखी गई थी।
विज्ञापन

 
इस संपत्ति की नीलामी करने वाली एसबीआई ट्रस्टी ने सोमवार को कहा कि इस बंगले की कीमत 81 करोड़ रुपये रखी गई है और इसकी नीलामी 22 दिसंबर को होगी। गौरतलब है कि इस शानदार बंगले का इस्तेमाल विजय माल्या अपने मेहमानों को महंगी पार्टी देने के लिए करते थे। 

पहली नीलामी में कई चल और अचल संपत्तियों के खरीदारों को आकर्षित करने में नाकाम रहने के कारण लेनदारों ने इस बार आरक्षित कीमत को घटा दिया है। गौरतलब है कि माल्या के लग्जरी जेट को पिछले हफ्ते तीसरी नीलामी में उसकी आरक्षित कीमत के दसवें हिस्से में भी कोई खरीदने को तैयार नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें