फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी पर भड़के खड़गे: कांग्रेस नेता बोले- जाे आजादी के बाद पैदा हुए, वे कहते हैं कांग्रेस ने कुछ नहीं किया

Tue, 08 Feb 2022 02:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता ने कहा कि वे लोग झूठ और भ्रम फैलाकर सत्ता में आए हैं। वे लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। अपनी विचारधारा थोप रहे हैं और समाज को डुबो रहे हैं। जो लोग आजादी के बाद पैदा हुए हैं, वे आज कहते हैं कि कांग्रेस ने देश के लिए कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी की 'फूट डालो और राज करो' वाली टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह केवल उन्हीं लोगों पर लागू होता है। खड़गे ने कहा कि पीएम ने जो कुछ भी कहा वह उन्हीं पर लागू होता है। वह पार्टियों को विभाजित कर, लोगों को धर्म व जाति के नाम पर बांटकर शासन कर रहे हैं। जहां कहीं स्थिर सरकार है, वह उसे अस्थिर कर रहे हैं। खड़गे यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का काम सिर्फ सांसदों व विधायकों को खरीदना है।

विज्ञापन


वे भ्रम फैलाकर सत्ता में आए
खड़गे ने कहा कि यह लोकतंत्र है और हम सभी जनता और संविधान द्वारा चलाए जा रहे हैं। अगर जनता अपनी पसंद से वोट डाल रही है, तो उन्हें ऐसा करने दिया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे लोग झूठ और भ्रम फैलाकर सत्ता में आए हैं। वे लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। अपनी विचारधारा थोप रहे हैं और समाज को डुबो रहे हैं। जो लोग आजादी के बाद पैदा हुए हैं, वे आज कहते हैं कि कांग्रेस ने देश के लिए कुछ नहीं किया। 

मजदूरों को कठिनाइयों में धकेलने का किया पाप
कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने कोरोना के दौरान प्रवासी मजदूरों को कठिनाइयों में धकेलने का पाप किया है। केंद्र के पास इसका कोई डेटा नहीं है। इसलिए वे अपने बयानों से गलतियों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं। महाराष्ट्र व दिल्ली सरकार को इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी चाहिए। लोगों के लिए घर, खाना, पानी कपड़े नहीं थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें