बिहार के पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। जिस पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। दरअसल कार्यक्रम के दौरान युवक ने कथित तौर पर कहा कि इस तरह की लड़ाई से पीएम मोदी नहीं जाने वाले। इस पर खरगे ने पीएम मोदी को लेकर अपशब्द बोल दिए, जिस पर हंगामा हो गया। साथ ही, कुछ लोगों ने युवक के साथ हाथापाई भी की।
यह पहली बार नहीं है जब खरगे अपने बयानों के चलते विवादों में हैं। इससे पहले भी वह विवादित बयान देते रहे हैं। 21 अप्रैल 2026 में मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को 'आतंकवादी' कहा दिया था। 2022 के गुजरात चुनाव अभियान के दौरान खरगे ने भाजपा और रावण को दस सिरों वाला रावण बता दिया था।
25 अक्तूबर 2026: कांग्रेस के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए खड़गे भाषण दे रहे थे। इसी दौरान दर्शकों में मौजूद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बीच में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं। इस पर खरगे ने कहा कि मोदी का बाप भी जाएगा। उनकी इस टिप्पणी के बाद विवाद हो गया
अप्रैल, 2026: असम विधानसभा चुनाव के दौरान खरगे ने कहा, जिस तरह नमाज के दौरान जहरीला सांप आ जाने पर पहले सांप को मारना जरूरी होता है, उसी तरह आज जहरीला सांप आरएसएस और भाजपा को खत्म नहीं किया गया, तो ये किसी को सुरक्षित नहीं रहने देंगे।
21 अप्रैल 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के दौरान चेन्नई में खरगे ने पीएम मोदी के लिए आतंकवादी शब्द का प्रयोग किया और अन्नाद्रमुक-भाजपा के चुनावी तालमेल पर प्रश्न उठाए।
अक्तूबर 2024: कर्नाटक के कलबुर्गी में एक कार्यक्रम के दौरान खरगे ने प्रधानमंत्री के अर्बन नक्सल वाले बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा को आतंकवादियों की पार्टी करार दिया।
अप्रैल, 2023: कर्नाटक में ही विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान खरगे ने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा था कि वे एक विषैले नाग की भांति हैं। यदि कोई इसे परखने के लिए चखने की कोशिश करेगा तो उसकी जान चली जाएगी।
नवंबर, 2022: गुजरात चुनाव अभियान के दौरान खरगे ने भाजपा की ओर से हर चुनाव मोदी के चेहरे पर लड़ने को लेकर कहा था, क्या प्रधानमंत्री के रावण की तरह 100 सिर हैं, जो वे स्थानीय निकाय से लेकर राष्ट्रीय चुनावों तक हर जगह अकेले ही चेहरा बने रहते हैं।
2019: आम चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने कहा था, कांग्रेस 40 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। इसपर खरगे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, यदि कांग्रेस ने 40 से अधिक सीटें जीत ली तो क्या प्रधानमंत्री दिल्ली के विजय चौक पर जाकर फांसी पर लटकेंगे?