फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha: 'मणिपुर हिंसा रोकने में केंद्र नाकाम', राज्यसभा में जमकर बरसे खरगे; श्वेत पत्र की भी उठाई मांग

Fri, 04 Apr 2025 04:36 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो साल से जारी मणिपुर हिंसा को लेकर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति जारी है। इसी बीच शुक्रवार को राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पास होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर हिंसा के लिए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र से सदन में मणिपुर हिंसा को लेकर श्वेत पत्र पेश करने को कहा। साथ ही पीएम मोदी के मणिपुर दौरा नहीं करने पर निशाना भी साधा। 
विज्ञापन
राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- संसद टीवी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को राज्यसभा में मणिपुर हिंसा की जांच की मांग की। साथ ही उन्होंने मणिपुर में चल रही स्थिति की पूरी जानकारी सामने लाने के लिए केंद्र सरकार से सदन में श्वेत पत्र पेश करने को कहा। खरगे ने राज्यसभा में कहा कि मणिपुर पिछले दो सालों से हिंसा से जूझ रहा है, और केंद्र सरकार राज्य में शांति कायम करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि इस हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और 60,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि हिंसा के कारण मणिपुर की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है और जीएसटी संग्रह में गिरावट आई है।

विज्ञापन


मणिपुर में शांति लाने में नाकाम रहे पीएम मोदी- खरगे
राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान खरगे ने कहा कि मणिपुर के तत्कालीन मुख्यमंत्री बीरेन सिंह को हिंसा के पहले दिन ही नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए था। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर नहीं गए, जबकि पूरी स्थिति बहुत खराब हो चुकी थी। खरगे ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर में शांति लाने में नाकाम रहे हैं और चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं।

ये भी पढ़ें:- Waqf Bill: वक्फ विधेयक पर 13 घंटे लंबी चर्चा के राज्यसभा ने भी लगाई मुहर; पक्ष में पड़े 128 वोट विपक्ष में 95

मणिपुर दौरे पर क्यों नहीं गए पीएम मोदी- खरगे

विज्ञापन

इसके अलावा भी खरगे ने पीएम मोदी पर कई सारे गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री मोदी को बचाने में लगी हुई है, लेकिन मणिपुर की स्थिति पर ध्यान नहीं दे रही है। खरगे ने सवाल उठाया कि जब मणिपुर में हिंसा चरम पर थी, तो प्रधानमंत्री मोदी वहां क्यों नहीं गए? उन्होंने यह भी कहा कि मोदीजी उस समय कई विदेशी देशों में गए, लेकिन मणिपुर में कदम नहीं रखा।

'शांति लाने के लिए भाजपा के पास कोई योजना नहीं'
अपने भाषण में खरगे ने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी मणिपुर गए और वहां के पीड़ितों से मिले, जबकि सुप्रीम कोर्ट के जज और कई एनजीओ भी मणिपुर गए, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी वहां नहीं गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के पास चुनावी रैलियों के लिए समय है, लेकिन मणिपुर के लिए नहीं। साथ ही खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास मणिपुर में शांति लाने की कोई योजना नहीं है।

ये भी पढ़ें:- Kiren Rijiju: लोगों को गुमराह कर रहा विपक्ष, वक्फ संशोधन विधेयक से मुस्लिमों को फायदा; राज्यसभा में रिजिजू

पीएम मोदी से की मणिपुर दौरा करने की अपील
इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने मणिपुर की स्थिति पर सरकार से जवाबदेही की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को मणिपुर का दौरा करना चाहिए और वहां की कानून व्यवस्था को ठीक करना चाहिए। खरगे ने प्रधानमंत्री से मणिपुर में जाकर स्थिति स्पष्ट करने की अपील की। साथ ही कहा कि कम से कम प्रधानमंत्री को मणिपुर जाकर जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें