फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mallikarjun Kharge: खरगे ने आजादी वाली टिप्पणी पर मोहन भागवत को घेरा; कहा- देश में घूमना भी मुश्किल हो जाएगा

Wed, 15 Jan 2025 01:05 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि कांग्रेस मुख्यालय उन ताकतों से लड़ने का केंद्र बनेगा जो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रहे हैं। बाबासाहेब आंबेडकर का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जो इतिहास भूल गए हैं, वे कभी इतिहास नहीं बना सकतें।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे, मोहन भागवत - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणी की निंदा की। दरअसल, भागवत ने कहा था कि भारत को असली आजादी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मिली। इसके साथ ही खरगे ने आरएसएस प्रमुख को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे ऐसी ही टिप्पणियां करते रहेंगे तो उनका पूरे देश में घूमना मुश्किल हो जाएगा। कांग्रेस के नए मुख्यालय के उद्घाटन के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आरएसएस के लोगों को लगता है कि राम मंदिर के उद्घाटन से आजादी मिली है। उन्हें 1947 की आजादी याद नहीं है, क्योंकि उन्होंने इसके लिए लड़ाई नहीं लड़ी। 
विज्ञापन


खरगे ने आरएसएस प्रमुख को घेरा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "आपको मालूम होगा कि ऐसे बयान वे ही देते हैं जिनका आजादी से कोई लेना देना नहीं था। उन्होंने इसके लिए लड़ाई नहीं लड़ी। मैंने आरएसएस प्रमुख का बयान पढ़ा, उन्होंने कहा कि असली आजादी राम मंदिर के उद्घाटन से मिली। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ राम मंदिर का उद्घाटन किया था। पीएम मोदी का मानना है कि 2014 में जब वे पीएम बने तब आजादी मिली।"

उन्होंने आगे कहा, "आरएसएस लोगों का मानना है कि राम मंदिर के उद्घाटन से आजादी मिली। यह शर्म की बात है, हमें 1947 में आजादी मिली, लेकिन वे इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने इसके लिए संघर्ष नहीं किया। जेल नहीं गए, इसलिए उन्हें यह याद नहीं है। हमें याद है, क्योंकि आजादी के लिए हमारे लोग मरे और संघर्ष किए।" मल्लिकार्जुन खरगे ने मोहन भागवत की टिप्पणी की निंदा की और कहा कि अगर वे ऐसी ही टिप्पणियां करते रहेंगे तो उनका पूरे देश में घूमना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि कांग्रेस मुख्यालय उन ताकतों से लड़ने का केंद्र बनेगा जो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रहे हैं। बाबासाहेब आंबेडकर का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जो इतिहास भूल गए हैं, वे कभी इतिहास नहीं बना सकतें। कांग्रेस नेता ने कहा, जो लोग कांग्रेस द्वारा किए गए काम को भूल गए हैं, मैं कहूंगा कि आप इतिहास बनाने में सक्षम नहीं होंगे। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि आजकल पार्टियां देश के लिए काम करने के बजाय केवल कांग्रेस को गाली देने में अपना समय बर्बाद कर रही हैं। 

कांग्रेस ने किया नए मुख्यालय का उद्घाटन
इससे पहले खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "कांग्रेस पार्टी का नया मुख्यालय 'इंदिरा भवन' लोकतंत्र, राष्ट्रवाद, धर्मनिरपेक्षता, समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की नींव पर बनाया गया है। कांग्रेस के 140 साल पुराने गौरवशाली इतिहास का प्रतीक यहां की दीवारें सत्य, अहिंसा, बलिदान, संघर्ष और देशभक्ति की महान गाथा बयान करती है।" 

इस कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल थे। पार्टी नेताओं ने नए मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया और वंदे मातरम और राष्ट्रगान गाया। इसके बाद सोनिया गांधी ने भवन का उद्घाटन किया और खरगे को भवन के प्रवेश द्वार पर रिबन काटने में अपने साथ शामिल होने के लिए कहा।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें