फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament: संसद में गतिरोध पर खरगे का PM मोदी-शाह पर हमला, बोले- बयान दें या इस्तीफा दें; 17 दिन से ठप है सदन

Mon, 10 Aug 2026 03:49 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद के दोनों सदनों में जारी गतिरोध के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है। आखिर संसद में गतिरोध क्यों बना हुआ है? विपक्ष किस मुद्दे पर जवाब मांग रहा है? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को संसद के दोनों सदनों में जारी गतिरोध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संसद को चलाने के लिए जरूरी चर्चा से बच रही है और विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं दे रही है।

विज्ञापन


खरगे ने कहा कि विपक्ष बहस चाहता है और उसकी मांग सिर्फ इतनी है कि गृह मंत्री अमित शाह छात्रों के साथ कथित अन्याय और ज्यादती के मुद्दे पर सदन में बयान दें।

क्या 17 दिनों से अमित शाह के बयान की मांग कर रहा विपक्ष?

खरगे ने कहा कि विपक्ष पिछले 17 दिनों से अमित शाह से सदन में आकर छात्रों के साथ हुए कथित अन्याय और ज्यादती पर बयान देने की मांग कर रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार दूसरे मुद्दों पर बयान देती है, लेकिन इस मामले पर चर्चा क्यों नहीं करना चाहती। खरगे के मुताबिक, विपक्ष केवल बयान और चर्चा की मांग कर रहा है।

क्या संसद के ठप होने के लिए सरकार जिम्मेदार है?

कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि दोनों सदनों के कामकाज में बाधा के लिए सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। खरगे ने कहा कि विपक्ष बहस चाहता है, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर जवाब नहीं दे रही। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों और युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं करना चाहती।

क्या खरगे ने PM मोदी पर संसद की अनदेखी का आरोप लगाया?

खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर संसद की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सदन में जवाब देने के बजाय प्रधानमंत्री रात में इंस्टाग्राम पर रील बना रहे हैं। उन्होंने इसे सांसदों और जनता का अपमान बताया और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सदन को सुचारू रूप से चलाना नहीं चाहते।

खरगे ने PM और शाह के इस्तीफे की मांग की?

खरगे ने कहा कि सरकार को या तो सदन में आकर बयान देना चाहिए या फिर इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह घर से सरकार चला रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि विपक्ष के बोलने पर सदन में हंगामा कराया जाता है। खरगे ने राज्यसभा के सभापति को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि जब विपक्ष अपनी बात रखने की कोशिश करता है तो उसे पर्याप्त समय नहीं मिलता और सदन स्थगित कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों को सदन में अपनी आवाज उठाने का मौका मिलना चाहिए।

किस मुद्दे पर संसद में जारी है गतिरोध?

लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष 20 जुलाई को पेपर लीक के मुद्दे पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस ज्यादती को लेकर अमित शाह से बयान की मांग कर रहा है। दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है और विपक्ष अपनी मांग पर कायम है। इस दौरान ज्यादातर विधायी कामकाज हंगामे के बीच ही हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें