तमिलनाडु के बाद अब महाराष्ट्र के मालेगांव शहर में नाइट्रोजन गैस सिलिंडर में धमाके की बड़ी घटना सामने आई है। मालेगांव शहर में पुलिस परेड ग्राउंड के पास एक गुब्बारे विक्रेता की ओर से इस्तेमाल किए जा रहे नाइट्रोजन गैस सिलिंड में धमाका हो गया, जिसमें कम से कम पांच लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक यह विस्फोट सुबह करीब 9:15 बजे हुआ, परेड ग्राउंड से कुछ ही सौ मीटर की दूरी पर, जहां गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण समारोह होने वाला था। इस आधिकारिक कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, स्कूली छात्र और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे।
मौके में मची अफरा-तफरी
खबरों के मुताबिक परेड ग्राउंड से करीब 259 मीटर दूर एक गुब्बारे बेचने वाला नाइट्रोजन गैस से गुब्बारे भर रहा था, तभी सिलिंडर फट गया, जिससे मौके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय गणतंत्र दिवस समारोह के लिए गुब्बारे खरीदने के लिए कई लोग विक्रेता के आसपास जमा थे। इस हादसे में विनोद थोरात, मोहित जाधव, अतुल शेवाले, प्रमिला यादव और उज्ज्वला महाजन समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताएं जा रहे हैं।
घायलों की हालत गंभीर है, लेकिन स्थिर
अधिकारियों ने बताया कि घायलों में दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को फौरन पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी हालत गंभीर है लेकिन स्थिर है।
ये भी पढ़ें: Tamil Nadu Cylinder Explosion: तमिलनाडु में थेनपेन्नई नदी महोत्सव के दौरान सिलेंडर फटा; एक की मौत, 18 लोग घायल
तमिलनाडु: थेनपेन्नई नदी महोत्सव में फटा था सिलिंडर, 18 घायल
तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में काणम पोंगल के मौके पर आयोजित थेनपेन्नई नदी महोत्सव उस समय मातम में बदल गया, जब गुब्बारों में गैस भरने वाला एक हीलियम सिलेंडर अचानक फट गया। इस दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
अन्य वीडियो