फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालेगांव ब्लास्ट केस: खारिज रिहाई याचिका को चुनौती देने के लिए पुरोहित ने फिर किया हाईकोर्ट का रुख

Mon, 18 Jun 2018 10:06 PM IST
एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

2008 मालेगांव विस्फोट मामले के आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित ने एक बार फिर बांबे हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने कोर्ट से रिहाई के लिए दाखिल उनकी पिछली याचिका को चुनौती देने की अनुमति मांगी है, जो खारिज हो गया था।

विज्ञापन


पुरोहित पर आपराधिक मुकदमा चलाने की सरकार की मंजूरी को रद्द करने से पिछले साल 18 दिसंबर को हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया था। दरअसल एक सैन्य अधिकारी होने के कारण उन पर मुकदमा चलाने के लिए सरकार की मंजूरी की होती है। 

वहीं हाईकोर्ट ने उन्हें रिहा करने से भी इनकार कर दिया था। इसके बाद 27 दिसंबर को एनआईए की विशेष अदालत ने उन्हें मामले से रिहा करने की याचिका भी खारिज कर दी थी। हालांकि इसी दौरान ट्रायल कोर्ट ने पुरोहित, सह-आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर व छह अन्य के खिलाफ मकोका के मामले खत्म कर दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें