फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदीव ने भारत को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया

Sat, 17 Apr 2021 08:04 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने शुक्रवार को दिन में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की
  • दोनों नेताओं ने जारी परियोजनाओं और द्विपक्षीय रिश्तों की समीक्षा की
विज्ञापन
मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालदीव ने भारत को सबसे पहले साथ खड़ा होने वाला और सबसे अच्छा दोस्त बताया है। भारत दौरे पर आए मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने कहा कि हिंद महासागर शांति और सुरक्षा का क्षेत्र है।

विज्ञापन


अब्दुल्ला ने शुक्रवार को दिन में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने जारी परियोजनाओं और द्विपक्षीय रिश्तों की समीक्षा की। इससे पहले उन्होंने कहा कि मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता के लिए मित्रों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

अब्दुल्ला से जब पूछा गया कि वह भारत और चीन के साथ मालदीव के रिश्ते को कैसे देखते हैं, तो उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में तुलना नहीं होती। हम केवल दोस्त हैं और दोस्तों में तुलना नहीं होती, लेकिन भारत सबसे पहले साथ देने वाला और हमारा सबसे अच्छा दोस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें