फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर में भारतवंशी युवक को दी गई फांसी

Sat, 15 Jul 2017 04:33 AM IST
एजेंसी, सिंगापुर
विज्ञापन
S. Prabagaran
विज्ञापन
शुक्रवार को ड्रग्स तस्करी के दोषी 29 साल के भारतीय मूल के मलयेशियाई नागरिक को फांसी दे दी गई। संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार समूहों के सजा पर रोक लगाने की मांग के बावजूद ये फैसला लिया गया। आरोपी प्रबागरन श्रीविजयन को 2014 में मौत की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन


सेंट्रल नार्कोटिक्स ब्यूरो के मुताबिक श्रीविजयन को सिंगापुर के चांगी प्रिजन कॉम्प्लेक्स में मौत की सजा दी गई। उसे 22.24 ग्राम ‘डाईमॉरफिन’ ड्रग्स के साथ 2012 में सिंगापुर में प्रवेश करते हुए पकड़ा गया था। उस दौरान श्रीविजयन की गाड़ी से ड्रग्स के दो पैकेट मिले थे।

श्रीविजयन के वकील ने बृहस्पतिवार को सिंगापुर कोर्ट में इस आधार पर अपने क्लाइंट की मौत की सजा को रोकने की मांग की थी, कि उनकी अपील अभी मलयेशिया में लंबित है। न्यायाधीशों का कहना था कि किसी और देश में सुनवाई के कारण यहां सजा को रोकना ‘प्रक्रिया का दुरुपयोग’ है।
विज्ञापन


हर देश की न्यायपालिका को अपने संविधान और कानून के अनुसार चलने का अधिकार है और किसी को इसमें हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। इस मामले पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के दक्षिण पूर्वी एशिया क्षेत्रीय कार्यालय ने फांसी की सजा रोकने को कहा था। संयुक्त राष्ट्र का कहना था कि ड्रग्स से जुड़े अपराध अत्यधिक गंभीर अपराधों में नहीं आते। इसके लिए मौत की सजा देना अनिवार्य नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें