फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: प्रसिद्ध मलयालम कवि अक्कितम अच्युतन नंबूदरी का 94 वर्ष की उम्र में निधन

Thu, 15 Oct 2020 09:44 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, त्रिशूर
विज्ञापन
अक्कितम अच्युतन नंबूदरी (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

प्रसिद्ध मलयालम कवि और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता महाकवि अक्कितम अच्युतन नंबूतिरी का गुरुवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 94 वर्ष के थे। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उम्र संबंधी बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती अक्कितम का सुबह 8.10 बजे निधन हो गया।

विज्ञापन


हाल ही में, उन्हें पलक्कड़ जिले के कुमारनल्लूर में उनके घर पर आयोजित एक विशेष समारोह में देश के सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था। मलयालम कविता में आधुनिकतावाद को प्रस्तुत करने वाले कवि नंबूतिरी एक सच्चे गांधीवादी, समाज सुधारक, पत्रकार थे। वह सादगी की एक मिसाल थे।


अक्कितम का जन्म 8 मार्च 1926 को केरल के पलक्कड़ जिले में हुआ था और बचपन से ही उनकी रुचि साहित्य और कला की ओर थी। कविता के अलावा अक्कितम ने नाटक और उपन्यास भी लिखे हैं। उन्होंने 55 किताबें लिखीं, जिनमें से 45 कविता संग्रह हैं। पद्म पुरस्कार से सम्मानित अक्कितम को सहित्य अकादमी पुरस्कार, केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार (दो बार) मातृभूमि पुरस्कार, वायलर पुरस्कार और कबीर सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें